चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: सकलडीहा। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील की विभिन्न समस्याओं को लेकर छह सूत्री मांगों का पत्रक एसडीएम आकांक्षा सिंह को सौंपा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 12 नवंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू कीजाएगी। एसडीएम ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पत्रावलियों में रिपोर्ट लगाने और भेजने के नाम पर लेखपालों की ओर से मनमानी की जा रही है। आईजीआरएस, तहसील दिवस और सामान्य प्रार्थना पत्रों पर रिपोर्ट लगने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं होती। वहीं खतौनी संशोधन के लिए आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: विभिन्न समस्याओं को लेकर वकीलों ने सौंपा ज्ञापन तहसील के लेखपालों और कानूनगो की कार्यप्र...