Chandauli News: मांगों के समर्थन में नगर पंचायत के सफाईकर्मी हड़ताल पर
चंदौली, नवम्बर 1 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। नगर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा है। नगर पंचायत के सभी 13 वार्डों से प्रतिदिन करीब चार से पांच टन सूखा और गीला कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण और सफाई व्यवस्था के लिए 80 आउटसोर्सिंग तथा नौ संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें सफाईकर्मी, कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी और ट्रैक्टर चालक शामिल हैं। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पूरे महीने काम करने के बावजूद उन्हें केवल 26 दिन का वेतन दिया जाता है। वहीं छुट्टी के नाम पर भी वेतन काट लिया जाता है। कर्मचारियों का आरोप है कि ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.