चंदौली, जुलाई 27 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां चौराहे पर रविवार की दोपहर दो उचक्कों ने एक महिला को झांसे में लेकर मंगलसूत्र, कर्णफूल और तीन हजार नगदी उड़ा दिया। घटना के बाद महिला ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। क्षेत्र के बाकरपुर नई बाजार निवासी राधिका देवी पत्नी शिव वचन यादव रविवार की दोपहर सकलडीहा से ऑटो में बैठकर चहनियां स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती अपनी बहन की लड़की को देखने आ रही थीं। उनके साथ सकलडीहा से ही एक युवक भी ऑटो में सवार था। यह भी पढ़ें- Chandauli News: जालसाजों ने महिला को झांसा देकर सोने की चेन उड़ाई चहनियां चौराहे पर राधिका देवी के उतरते ही उक्त युवक ने अपने साथी को बुला लिया। दोनों ने मिलकर महिला को गुमरा...