चंदौली, अगस्त 3 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में बीते शनिवार शाम दो अज्ञात उचक्कों ने वृद्ध महिला को झांसे में लेकर उसके कान के कर्णफूल उड़ा दिए। पीड़ित महिला के पुत्र ने रविवार को बलुआ थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी है। क्षेत्र के हरधन जुड़ा गांव निवासी बादामी देवी बीते शनिवार शाम फगुइयां रिश्तेदारी से चहनियां चौराहे पर आटो से पहुंची। वह चौराहे पर पहले फल की दुकान पर आम खरीदने रुकीं। फल महंगा होने पर वह सब्जी की दुकान की तरफ गईं। आरोप है कि आटो से उतरते ही दो अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Balia News: महिला से उचक्कागिरी, जेवर और नगदी उड़ाए फल और सब्जी की दुकान के बीच एक व्यक्ति ने जानबूझकर कागज गिराया और बोला दादी आपका कागज...