चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत बलुआ पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी एवं इशारे करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उच्चाधिकारियों के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक बलुआ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम बुधवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान खंडवारी देवी इंटर कॉलेज, चहनियां के पास महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील टिप्पणी और अश्लील इशारे करने के आरोप में श्रेयश गुप्ता को गिरफ्तार बलुआ थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में , उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, कांस्टेबल शिवम तिवारी, कांस्टेबल सचिन त्रिप...