चंदौली, अगस्त 11 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामजनम प्रजापति (45)निवासी महाबलपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दुल्हीपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई की जा ...