चंदौली, अक्टूबर 18 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अष्टम दिन सोमवार को जिले भर में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन हुआ। अष्टमी होने से सुबह मंगला आरती के साथ ही देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। दिन भर जयकारों और शंख-घंटों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। देर रात तक दर्शन-पूजन चलता रहा। पीडीडीयू नगर के गल्लामंडी स्थित नौ दुर्गा मंदिर, प्राचीन काली मंदिर, रविनगर काली मंदिर, लोको कॉलोनी के बिछुआ मंदिर, नौगढ़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां अमरा भगवती मंदिर, चंदौली और सैयदराजा के देवी मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगीं। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच मां का सफेद फूलों से विशेष श्रृंगार किया और महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया।अष्टमी यह भी पढ़ें- Maha Asht...