चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के बीच मना महर्षि वाल्मीकि की जयंतीभाजपा जिला कार्यालय में जयंती समारोह उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और सामाजिक चेतना के महान प्रतीक हैं। उन्होंने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को जन-जन तक पहुंचाया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, ज्ञान और ...