चंदौली, जुलाई 27 -- Chandauli News: दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड नियमताबाद के मवई कला गांव स्थित प्रजापति मोहल्ला पिछले पांच दिनों से जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। नाली और पानी की निकासी का रास्ता बंद होने से पूरे मोहल्ले में बरसाती और घरेलू गंदा पानी भर गया है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मोहल्ले का पानी करीब 40 वर्षों से खेतों-खलिहानों के रास्ते होकर गंगा की ओर निकलता था। लेकिन पांच दिन पहले खेत मालिकों ने पानी का निकास रास्ता बंद कर दिया। जिससे गंदा पानी वापस मोहल्ले में भर गया। अब पूरे मोहल्ले में चारों तरफ दुर्गंध फैल रही है। बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ने लगे हैं। लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है...