चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद यूपी में आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची को अपडेट करने के पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस 24 अक्तूबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर बीएलओ और सुपरवाईजर तैनात रहने का निर्देश है। सोमवार को तहसील सभागार में शाम पांच बजे एसडीएम आकांक्षा सिंह और तहसीलदार अनुराग सिंह सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी 24 अक्तूबर को सभी मतदान केन्द्र पर बीएलओ के साथ सुपरवाइजरों केा उपस्थित रहने का निर्देश दिया। बीते 17 अक्तूबर को करीब 885 नये मतदाताओं का फार्म 6 के तहत आवेदन लिया गया था। सकलडीहा विधान सभा में कुल 393 बूथ है। जिस पर कुल 3 लाख 2 हजार 461 मतदाता है। जिसमें यंग मतदाता करीब 3461 पहली बार पूर्व में बने मतदाता बनाये गये है। चुनाव आयेाग के न...