Chandauli News: मझगाईं वन रेंज में अवैध जुतान व कटान जारी
चंदौली, सितम्बर 6 -- Chandauli News: नौगढ़। मझगाईं वन रेंज क्षेत्र में अवैध जुतान और पेड़-पौधों का कटान लगातार जारी है। जिससे वन क्षेत्र की हरियाली और जैव विविधता को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। चिकनी पढ़ौती औरवाटांड़ मझगाई केसार बैरगाढ महदेवां धनकुवारी बरबसपुर गंगापुर भैसौड़ा ईत्यादि गांवों के समीप अतिक्रमणकारियों का संगठित समूह वन भूमि पर कब्जा कर पेड़-पौधों और प्राकृतिक वनसंपदा को नष्ट कर खेती करने में जुटा हुआ है। जिसपर वन विभाग की चुप्पी से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष कुमार ने आरोप लगाया है कि अतिक्रमणकारी पहले पेड़ों को काटकर जमीन को साफ करते हैं। फिर ट्रैक्टर के माध्यम से जुताई कर फसल बोकर के अच्छी पैदावार का लाभ ले रहे हैं। वर्षों से जारी अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.