Chandauli News: मजदूर को पीटने वाले चार पर मुकदमा दर्ज
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बे में विधायक निधि से बन रही सीसी रोड पर काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट के चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिनों सड़क निर्माण के दौरान बाइक सवारों को रोके जाने मजदूर को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। धानापुर कस्बा के मेन रोड से मिश्रान टोला में विधायक निधि से सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। बीते 24 अगस्त की शाम सड़क निर्माण के दौरान आवागमन बंद था। इसी दौरान पूरब बस्ती के कुछ युवक जबरन निर्माणाधीन सड़क पर मोटरसाइकिल लेकर जाने लगे। इस दौरान मजदूरों ने समझाते हुए मना किया कि सड़क कच्ची है, बाइक ले जाने से निर्माण खराब हो जाएगा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पहले आरोपियों ने मजदूरों से गाली-गलौच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.