Chandauli News: मंदिर से मां दुर्गा का चांदी का मुकुट और घंटे चोरी
चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद बलुआ थाना क्षेत्र के ककरहटी (मोहरगंज) गांव में मंगलवार की देर रात को करीब 30 वर्ष पुराने मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमा का चांदी का मुकुट समेत मंदिर में लगे घंटे-घड़ियाल चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धार्मिक स्थल में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ककरहटी गांव में मंगलवार की देर रात चोर मंदिर को निशाना बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़ा चांदी का मुकुट और मंदिर में लगे घंटे-घड़ियाल सहित अन्य सामान लेकर फरार होने के बाद सुबह मंदिर में चोरी की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द चोरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.