चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ से मद्धुपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम डूमरिया मोड़ के समीप सड़क पर अचानक आई भैंस से टकराकर एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाईक भी टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार एक महिला सहित 06 लोग घायल हो गए। जिसमे एक की हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया। जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज निवासी राम निहोर अपनी बीमार बेटी को देखने के लिए सोमवार को देर शाम रिश्तेदारों के साथ रॉबर्ट्सगंज से नौगढ़ आ रहे थे। रास्ते मे डूमरिया मोड़ के समीप अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई। जिससे बचने के प्रयास में आगे चल रही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाईक भी टकरा गई। जिसमें विनोद कुमार, रमाशंकर, संत...