Chandauli News: भैंस से टकराकर घायल बाइक सवार की मौत
चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: नौगढ़ (चन्दौली)। नौगढ़-मद्धुपुर मार्ग पर बीते सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। डुमरिया गांव के समीप सड़क पर अचानक भैंस के आ जाने से मोटरसाइकिल सवार 26 वर्षीय निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार की भोर में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवखत गांव निवासी निजामुद्दीन (पुत्र सिराजुद्दीन) पेशे से नाई थे और सैलून चलाते थे। सोमवार को वह सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज बाजार से कैंची-छूरे की मरम्मत कराकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में डुमरिया गांव के पास अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। यह भी पढ़ें- Chandau...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.