Chandauli News: भीषमपुर ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से 350 से अधिक नाम गायब
चंदौली, जुलाई 4 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज हैं। इसी बीच विकासखंड चकिया की ग्राम पंचायत भीषमपुर में मतदाता सूची से 350 से अधिक लोगों के नाम कथित रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2026 की ग्राम पंचायत मतदाता सूची से कूटरचित तरीके से 350 से अधिक वैध मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। इस संबंध में जब ग्रामीणों ने संबंधित बीएलओ से शिकायत की, तो बीएलओ ओम प्रकाश यादव, श्याम सुंदर यादव एवं देवेंद्र भारती ने बताया कि उनके स्तर से किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उप जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि जिन लोगों के नाम कटे हैं, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.