चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: चंदौली। नगर स्थित श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर परिसर में मानस एवं अध्यात्म प्रचार समिति की ओर से आयोजित मानस सम्मेलन के पांचवे दिन रविवार की रात मानस रत्न पंडित रामचंद्र मिश्रा ने श्रीराम कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि आज की पीढ़ी भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों से दूर होती जा रही है। यही कारण है कि आज कलियुग में अनेक संतानें माता-पिता की आज्ञा का पालन नहीं कर रही हैं। जिन माता-पिता ने अपने बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा और उन्हें योग्य नागरिक बनाने में पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वही बुजुर्ग अवस्था में वृद्धाश्रम में रहने को विवश हो रहे हैं। कहा मानव जीवन का कल्याण प्रभु श्रीराम के आदर्शों, कर्तव्यों और धर्म के मार्ग पर चलने से ही संभव है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कथावाचकों ने श्रोताओं को कराय...