चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: विकासखंड के सेमरा गांव स्थित बगीचे में बुधवार को संवैधानिक मौलिक अधिकारों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने मौलिक अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि महेन्द्र राव ने कहा कि भारतीय संविधान ने सभी को समान अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया है। आजादी से पहले समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की स्थिति दयनीय थी। उन्हें शिक्षा जैसे बुनियादी अधिकारों से भी वंचित रखा जाता था। महिलाओं को भी समान अधिकार प्राप्त नहीं थे। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण की जिम्मेदारी मिलने पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने ऐसा संविधान बनाया, जि...