चंदौली, अगस्त 25 -- Chandauli News: चकिया(चंदौली) हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में 90 के दशक में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश बहेलिया का लंबी बीमारी के बाद रविवार की रात निधन हो गया। बीते रविवार को हार्ट अटैक पड़ने के बाद उनको चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया था। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई। वह चकिया सुरक्षत सीट से दो बार भाजपा के टिकट पर विधायक रहे। चकिया विधानसभा क्षेत्र के मंगरौर गांव निवासी पूर्व विधायक राजेश बहेलिया की अंतिम यात्रा में सोमवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह...