Chandauli News: भाई की डांट से नाराज होकर युवती नदी में कूदी, बची
चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। नौबतपुर बॉर्डर स्थित कर्मनाशा नदी पुल पर रविवार की दोपहर तीन बजे 20 वर्षीय युवती ने नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर अगली कार्रवाई में जुटी है।थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया युवती चकिया क्षेत्र की रहने वाली है। युवती अक्सर किसी से मोबाइल पर देर तक वार्ता करती थी। इसकी जानकारी होने पर भाई ने विरोध करते हुए डांट दिया था। इसी से नाराज होकर युवती साइकिल से पहुंचकर नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी में छलांग लगा दी थी। यह भी पढ़ें- 'बाय-बाय, पापा'; फोन करके बोली और चिनाब नदी में कूद गई बेटी परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच कराई जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.