चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: शहाबगंज(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। शहाबगंज क्षेत्र के जंगलों से भटककर आए दो हिरन शुक्रवार को डुमरी गांव के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास रिहायशी इलाके में पहुंच गए। अचानक आबादी के बीच हिरनों को देखकर ग्रामीणों में उत्सुकता फैल गई। इसी दौरान कई आवारा कुत्ते हिरनों के पीछे पड़ गए और हमले कर घायल कर दिया। जिससे दोनों हिरन काफी सहम गए। ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते हिरनों को सुरक्षित बचा लिया गया। सुबह ग्रामीणों की नजर विद्यालय के पास घूम रहे हिरनों पर पड़ी। कुत्तों का झुंड हिरनों को घेरकर हमले का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने तत्काल कुत्तों को वहां से भगाया और सावधानीपूर्वक दोनों हिरनों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: रिहायशी इलाके में भटके दो...