चंदौली, अगस्त 31 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । सदर विकास खंड के धरौली स्थित इंटर कॉलेज में रविवार को कांवड़ियों का ठहराव हुआ। कावरियों का जत्था यहां विश्राम के बाद सोमवार को बिहार के अमाव स्थित स्वयंभू शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसमें अधिकांश महिला कांवरियां रही। इस दौरान बोल बम के नारे गूंजते रहे। इससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था में काफी संख्या में पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। बिहार राज्य के कैमूर जिले से हजारों की तादाद में कांवरिया वाराणसी स्थित रामनगर से गंगा जल लेकर बिहार के अमाव स्थित स्वयंभू शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। कांवरियों का जत्था भाद्र पक्ष के शनिवार को ही गांव से बोल बम के नारों के साथ वाराणसी के रामनगर स्थित गंगा घाट पर पहुंचे। वहां से जल लेकर रविवार को धरौली गांव कांवरिय...