चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । सदर विकास खंड के धरौली ग्राम सभा में बेन धरौली रजवाहा टूटने से करीब 25 एकड़ रोपी गई धान की फसल डूब गई। इससे किसानों में फसल नष्ट होने की सोचकर चिंतित हैं। इस समस्या को लेकर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर क्षेत्र के किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति भारी रोष है। किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। साथ ही नहर की तत्काल मरम्मत, जल निकासी समुचित व्यवस्था, प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग किया। किसानों का आरोप है कि बेन धरौली रजवाहा आदर्श नहर परियोजना के तहत कार्य किया गया है। लेकिन रजवाहा टूटने से सिंचाई विभाग और ठेकेदार की लापरवाही उजागर हुई है। साथ ही भ्रष्टाचार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों ने कहा कि रोपनी के महज 10 दिन बाद ही रजवाहा टूट जाने से लगाई गई पूं...