चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बे के सघन तिराहे पर बीते पांच दिन से हाइवे निर्माण के दौरान विभागीय लापरवाही में पेयजल पाइप टूटी पड़ी है। जिससे कस्बे में तकरीबन 30 हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। इससे सकलडीहा कस्बा, तेन्दुईपुर, नागेपुर सहित आधा दर्जन गांव के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे है। इसके बाद भी जिम्मेदार बेखबर हैं और इसकी मरम्मत अब तक नहीं हुई। समस्या का समाधान नही होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है। जल जीवन मिशन के तहत सकलडीहा, नागेपुर, ईटवा, तेन्दुई, ताजपुर, बलारपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग नियमित पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। बीते पांच दिनों पूर्व सकलडीहा सघन तिराहा पर हाइवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण जल निगम की प...