चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया पर भ्रष्टाचार, बजट में गबन और शिक्षकों के उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में शिकायतकर्ता अजय और आनंद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत का संज्ञान शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली के पत्रांक 3959 में बीईओ को तीन दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर तथ्यपरक और साक्ष्य सहित लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

भ्रष्टाचार के आरोप शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बीआरसी के विभिन्न आयोजनों, शिक्षक प्रशिक्षण और रखरखाव के लिए शासन से मिलने वाली धनराशि में फर...