Chandauli News: बिहार भेजी जा रही 5200 लीटर डीजल बरामद
चंदौली, अक्टूबर 17 -- डीजल बरामदगी और बिहार भेजने का मामला Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने बीते गुरुवार देर रात क्षेत्र के धरौली गांव के पास एक पिकअप वाहन से 2500 लीटर और एक छोटे टैंकर से 2700 लीटर डीजल बरामद किया है। दोनों वाहनों पर लदे डीजल की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। इसे बिहार भेजा जा रहा था। सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। जिलाधिकारी के आदेश पर दोनों वाहनों पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 5 अक्टूबर को भी पुलिस ने टैंकर पर लदा 2700 लीटर डीजल बरामद किया था। पुलिस की कार्रवाई से प्रदेश से सस्ता डीजल खरीदकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने वालों में हड़कंप मचा है। सटे बिहार में डीजल-पेट्रोल के दाम में 6-7 रुपये का अंतर है, इसलिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.