चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के इलिया मार्ग पर स्थित मोहम्मदाबाद गांव के विद्युत सब स्टेशन के समीप बीते शनिवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक के बिजली पोल से टकरा गई। इस दौरान बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। इसकी पुष्टि ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने की। वहीं घायल युवक का उपचार ट्रामा सेंटर बीएचयू में चल रहा है। क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी हीरालाल के 22 वर्षीय पुत्र करण उर्फ अनिल प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बीते शनिवार देर शाम साढ़े सात बजे वह अपने गांव के ही दोस्त 16 वर्षीय सचिन के साथ बाइक से सैदुपुर बाजार की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही मोहम्मदाबाद गांव के हनुमान मंदिर के पास मेन रोड पर पहुंचा कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली पोल से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार दोनो...