Chandauli News: बिजली पोल पर लाइन ठीक कर रहा संविदाकर्मी सुलझा
चंदौली, अगस्त 2 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर आर्य समाज मंदिर रोड कोतवाली के पीछे कार्य के दौरान बिजली संविदा कर्मचारी की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। संविदाकर्मी शनिवार की शाम करीब छह बजे बिना शटडाउन लिए ही पोल पर चढ़कर कार्य करने लगा। इसी दोरान शॉर्ट सर्किट की चपेट में आकर घायल हो गया और झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और कर्मचारी की जान बच गई। जेई सुधीर पटेल ने बताया कि बिना शटडाउन कार्य करने की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। कर्मी का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.