चंदौली, अक्टूबर 14 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामलों में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं संबंधित मामलों में करीब 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। जबकि लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये की वसूली की गई। इस कार्रवाई से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों और बकायेदारों में हड़कम्प मचा रहा। शासन के निर्देश पर जिले में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसके तहत अधिशासी अभियंता आशीष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी खंडों में हाई लॉस के रूप में...