चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार के निर्देश पर विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार को संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी, अवैध कनेक्शन और बकाया बिलों की जांच की गई। जांच के दौरान सात लोगों को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। टीम ने उनके खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कम्प मचा रहा। अभियान के दौरान टीम ने बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए करीब 70 हजार रुपये की वसूली की। जिन उपभोक्ताओं ने मौके पर बकाया जमा नहीं किया। उन्हें जल्द भुगतान करने की चेतावनी दी। अवर अभियंता प्रमोद यादव ने बताया कि बिजली चोरी करने वा...