चंदौली, सितम्बर 16 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा ब्लॉक रोड पर तीन सौ मीटर सड़क और नाला का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराया जाना है। इसको लेकर बिजली विभाग को बिजली पोल और तार हटाने के लिए धन बिजली विभाग को आवंटित कर दिया गया है। तीन माह से अधिक समय होने के बाद भी बिजली पोल नहीं हटने से सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा होने पर लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन माह से अधिक समय बीत गया लेकिन तीन सौ मीटर के अंदर लगे बिजली पोल और तार शिफ्टिंग कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: ग्रामीण खबरें जिससे सड़क और नाला निर्माण जगह जगह अधूरा पड़ा हुआ है। अधूरे सड़क पर जगह जगह गड्ढा और नाला निर्माण के कारण आवागमन में समस्या...