चंदौली, अगस्त 20 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडरिया गांव में राजस्व वसूली के लिए गई बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने के मामले में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया साथ ही इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली विभाग के कर्मचारी राजस्व वसूली के लिए बीते बुधवार को कोडरिया गांव पहुंचे थे। टीम में संविदाकर्मी सहित बिजली विभाग के कई कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर बिजली बिल जमा कराने के लिए कहा। इसी बीच एक उपभोक्ता पर बकाया बिल करीब 18 हजार रुपये बताया गया। आरोप है कि बिल जमा करने की बात कहने पर भवन स्वामी विपुल सिंह सहित अन्य लोगों ने कर्मचारियों से गाली-गलौच शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों के ...