चंदौली, अक्टूबर 5 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव चौराहा स्थित सुजाबाद चौकी के सामने सागर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान रविवार को पूजा समिति के अध्यक्ष सागर साहनी ने पुरोहित और आचार्य की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया। मां दुर्गा से आयोजन निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पीटीपीएस जनता नगर में आकर्षण का केंद्र होगा 40 फीट ऊंचा और 50 फीट चौड़ा पंडालभूमि पूजन समारोह इस मौके पर पूजा कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। क्लब के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी कुछ अलग करने का प्रयास क...