Chandauli News: बाल सभा में बच्चों ने उठाईं शिक्षा, और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं
चंदौली, नवम्बर 15 -- Chandauli News: इलिया, । बाल दिवस एवं बाल अधिकार सप्ताह के अवसर पर शनिवार को ढोढनपुर गांव के पंचायत भवन में कंपोजिट विद्यालय के बच्चों की ओर से ग्राम पंचायत स्तरीय बाल सभा का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चित्रकला और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी समस्याओं, जरूरतों और मांगों को प्रस्तुत किया। ग्राम प्रधान रामअशीष की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशेष पहल करते हुए बाल विवाह योद्धा कुमारी सोनी को एक दिन के लिए ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। बाल प्रधान की भूमिका निभाते हुए सोनी ने बच्चों की समस्याओं और मांगों को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।इस दौरान सोनी ने बच्चों से शिक्षा, स्वच्छता, खेलकूद, सुरक्षित वातावरण, बाल विवाह और बाल श्रम की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.