चंदौली, जुलाई 27 -- Chandauli News: शाहबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की ओर से रविवार को शहाबगंज पंचायत भवन में बाल संरक्षण विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक के 20 बच्चों ने भाग लिया और बाल अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह, शारीरिक एवं मानसिक हिंसा, स्कूल छोड़ने की समस्या, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा बाल अधिकारों के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की भूमिका और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उसकी जिम्मेदारियों की भी जानकारी दी गई। बाल कल्याण पुलिस अधिकारी कमलाकांत यादव ने बच्चों को हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व ...