चंदौली, सितम्बर 24 -- Chandauli News: चंदौली,संवाददाता । सदर विकास खंड के हथियानी ग्राम में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न ब्लाकों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का हौसला भी बढ़ाया। इसके बाद विभिन्न टीमों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग की कबड्डी में सदर ब्लाक विजेता और शहाबगंज विकास खंड उपविजेता रहा। वहीं बालक वर्ग में सदर ब्लाक और नियामताबाद विकास खंड का फाइनल मैच बारिश की वजह से बाधित हुआ। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कबड्डी प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय चैंपिय...