चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां कस्बा के धानापुर मार्ग पर लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बार-बार जलने और फ्यूज उड़ने की समस्या से परेशान कस्बा वासियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों के अनुसार इस ट्रांसफार्मर से करीब 100 घरों के साथ ही बैंक की बिजली आपूर्ति भी जुड़ी है। पिछले कई दिनों से ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर कभी जल जा रहा है तो कभी फ्यूज उड़ जा रहा है। दिन में किसी तरह जुगाड़ से आपूर्ति बहाल हो जाती है, लेकिन रात में घंटों अंधेरा छाया रहता है। उमस भरी गर्मी में लोगों की नींद हराम हो रही है। बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। कस्बा के लोगों का कहना है कि वे चहनियां बिजली उपकेंद्र के चक्कर लग...