चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, दुलहीपुर, हिटी। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस दौरान बारिश के दौरान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडाखुर्द में मकान और कसाब महाल में बारजा गिर गया, जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मची रही। पीडीडीयू नगर के कसाब महाल में गुरुवार की सुबह बारिश के कारण बारजा गिर गया। इस दौरान घटना मोहम्मद हुसैन के मकान के बाहर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक तेज आवाज के साथ बारजा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। मलबा सड़क पर आ गिरा और आसपास रहने वाले लोग दहशत में आकर घरों से बाहर निकल आए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: बारिश में दिव्यांग का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गनीमत रही कि बारजा गिरने के समय वहां कोई मौजूद नहीं थ...