चंदौली, सितम्बर 6 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में लगातार हो रही बारिश से कई इलाको में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पहले हुई बारिश से पानी भरा था, इसी में शनिवार की शाम को हुई बारिश से स्थिति और खराब हो गई। पीडीडीयू नगर की गलियों में पानी भर गया। सकलडीहा में शिक्षण संस्थान से लेकर कस्बे में पानी भर गया। वहीं शहाबगंज के इलाके में कई जगह पानी भरने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: जलभराव से हुए नुकसान को लेकर विधायक ने जताई नाराजगीबारिश के बाद जलभराव की स्थिति शनिवार की शाम करीब सात बजे हुई तेज बारिश से पटेल नगर, रविनगर, कैलाशपुरी, सिंचाई कालोनी सहित कई जगहों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के बाद तियरा गांव में जलनिका...