चंदौली, सितम्बर 16 -- Chandauli News: चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां कस्बा के समीप सराय-सोनहुला गांव के बॉर्डर स्थित कॉलोनी में बरसात का पानी भरने से कई घरों का संपर्क मार्ग बंद हो गया है। लोगों को घुटने भर पानी से होकर घर आना-जाना पड़ रहा है। बरसात शुरू होते ही यह समस्या विगत कई वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों ने कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई।चहनियां बाईपास-वाराणसी मुख्य मार्ग से सटी इस रिहायशी कॉलोनी में आज तक पक्का संपर्क मार्ग नहीं बना है। यहां बच्चों का हॉस्पिटल के अलावा अध्यापक, सरकारी डॉक्टर, व्यापारी सहित दर्जनों परिवार रहते हैं। कॉलोनी से करीब सौ मीटर दूर स्थित तालाब बरसात में ओवरफ्लो होने के बाद कॉलोनी में घुस जाता है और रास्ते पर महीनों तक पानी भरा रहता है। यह भी पढ़ें- Chapra News: धंसी पुल...