Chandauli News: बाइक-साइकिल की भिड़ंत में दो घायल
चंदौली, अगस्त 23 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी-औरय्यां चौराहा पर रविवार को बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्र के बरहनी गांव निवासी 20 वर्षीय पुनीत पुत्र जयप्रकाश (20 वर्ष) बाइक से अमड़ा की तरफ जा रहा था। तभी घोसवां की तरफ से आ रहे सैयदराजा निवासी 50 वर्षीय मुन्ना ताजियादार की साइकिल से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर एवं पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना रामपुर पुलिस चौकी को दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.