चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी अधिवक्ता और हिन्दु युवा वाहिनी के जिला मंत्री की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बिहार के मोहनिया स्थित अपने ननिहाल में मामा के निधन पर तेरहवीं में जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी मनोज श्रीवास्तव के दो पुत्र मनीष श्रीवास्तव और भोलू श्रीवास्तव और एक पुत्री आभा श्रीवास्तव है। 33 वर्षीय मनीष श्रीवास्तव सकलडीहा तहसील से करीब एक बजे घर पहुंचे। वहां से अपने मौसेरे भाई अजय श्रीवास्तव के साथ बाइक लेकर ननिहाल बिहार के मोहनिया बमहुर गांव में अपने मामा की तेरहवीं कार्यक्रम में ...