Chandauli News: बाइक अनियंत्रित होने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल
चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । नगर स्थित चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित ओवरब्रिज पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के फगुईया गांव निवासी जितेंद्र गुप्ता का पुत्र प्रवीण गुप्ता उर्फ शिव 19 वर्ष और अनिल गुप्ता का पुत्र अनुराग गुप्ता 18 वर्ष बाइक से वाराणसी दुर्गा पूजा देखने जा रहे थे। इस बीच चंदौली मझवार स्टेशन के नवनिर्मित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.