Chandauli News: बहन पर टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की पिटाई
चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान बीते मंगलवार की रात बहन पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के एक युवक पर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडे से मारने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के अनुसार वह बीते मंगलवार की रात करीब अपनी बहन के साथ अमोघपुर गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव देखने गया था। आरोप है कि इसी दौरान मवई खुर्द निवासी ओम ने उसकी बहन को देखकर अनाप-शनाप बातें कहनी शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो ओम ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.