चंदौली, नवम्बर 20 -- Chandauli News: चहनिया। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर गंगा महोत्सव और देव दीवाली की तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा सेवा समिति की ओर से गुरुवार को गंगा घाट पर गंगा आरती के लिए मंच बनाने सहित लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। सदस्य स्वयं श्रमदान करते हुए मंच को तैयार करने में जुटे हैं। गंगा तट पर आरती मंच स्थापित करने के लिए लोहे के मजबूत खंभे लगाए जा रहे हैं। साथ ही घाट किनारे आकर्षक सजावट की व्यवस्था की जा रही है। मंच के ऊपरी हिस्से को रंग-बिरंगे फूलों और झालरों से सजाया जा रहा है। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि सदस्यों का यह सामूहिक प्रयास समिति की एकजुटता, समर्पण और गंगा सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। गंगा सेवा समिति द्वारा यह आयोजन का उद्देश्य पश्चिम वाहिनी गंगा घाट की ...