चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: बांसडीह, (बलिया) हिन्दुस्तान संवाद। सपा नेता और पूर्व मंत्री दिवंगत रामगोविंद चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपमानजनक शब्द लिखने पर सहतवार पुलिस ने बैरिया ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) के खिलाफ मुकदमा करके शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। यह कार्रवाई सहतवार थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी की तहरीर पर की गई है। जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तैनाती किसी गांव में नहीं थी। पुलिस के अनुसार फेसबुक यूजर दिग्विजय सिंह त्रिकालद्रष्टा ने अपनी आईडी से दिवंगत पूर्व मंत्री के विरुद्ध बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह भी पढ़ें- दिवंगत पूर्व मंत्री पर अभद्र टिप्पणी में ग्राम विकास अधिकारी पर केस इसका स्क्रीनशाट व्हाट...