Chandauli News: बरहनी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोका
चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बरहनी में करीब एक दर्जन गांवों का जिम्मा संभाल रहे ग्राम विकास अधिकारी सुकुरु राम का अगस्त माह का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने यह कार्रवाई की है। बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक में सामुदायिक शौचालयों पर तैनात केयर टेकरों के मानदेय भुगतान की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान पता चला कि बरहनी में तैनात सचिव द्वारा ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों की देखरेख के लिए तैनात केयर टेकरों का मानदेय लंबे समय से नहीं दिया गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सुकुरु राम का अगस्त माह का वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया। एडीओ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.