चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के बड़ौरा गांव में विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। ऊषा देवी के नेतृत्व में शुरू हुए धरने में दर्जनों महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। ग्रामीणों ने गांव में शराब की दुकान बंद कराने, गलियों और नालियों का निर्माण कराने, चकरोड की व्यवस्था करने तथा इलिया-लेवा मार्ग पर अवरुद्ध पुलिया का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। इसके अलावा सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर वहां डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क और पुस्तकालय बनवाने की मांग उठाई गई। धरना दे रहे लोगों ने पात्र गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की भी मांग की। साथ ही आंगनबाड़ी से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के चार वर्षों से बकाया मानदेय और साम...