चंदौली, नवम्बर 15 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती लाट नंबर एक स्थित नेहरू पार्क में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि नेहरू महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध बैरिस्टर थे। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में हुआ था। बच्चों से प्रेम के कारण उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता था, इसलिए उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। वही वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने कहा कि 1916 में गांधी से प्रभावित होकर वे आंदोलन में कूदे और 1929 के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव रखा। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को कार्यकर्ताओं ने किया याद चिक...