Chandauli News: बच्चेदानी का आपेरशन के दौरान महिला मौत
चंदौली, अगस्त 20 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल पर गुरुवार को ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन महिला के शव लेकर थाने पहुंच गए और डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही अस्पताल संचालक को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। धानापुर थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव निवासी दरोगा बिंद की 28 वर्षीय पत्नी सुमन देवी की बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। उक्त महिला का ऑपरेशन ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित एक निजी चिकित्सालय में कराया गया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने एक स्वघोषित चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में हुई लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.